छत्तीसगढ़

ब्रज में होली की धूम, विदेशी श्रद्धालु भी आनंद में डूबे; लड्डू होली में जमकर लूटा प्रसादी

Barsana Laddu Mar Holi Holi celebrated in Braj foreign devotees are also immersed in its joy

मथुरा। ब्रज में होली का उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। उन्होंने बरसाना की लड्डू होली, रंगों की होली आदि का जमकर आनंद लिया। इस मौके पर राधा-कृष्ण स्वरूप कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी और होली खेली। 

जगह-जगह फगुआ गीतों का गायन किया जा रहा है। ब्रज के निवासी होली उत्सव में डूबे हुए हैं। वह अपने आराध्य की भक्ति में लीन होकर उत्सवों का आनंद ले रहे हैं। इसी कड़ी में बरसाना में रविवार को लड्डू होली का आयोजन किया गया। इसका देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। 

Barsana Laddu Mar Holi Holi celebrated in Braj foreign devotees are also immersed in its joy

लाड़लीजी मंदिर में लड्डू होली मनाई गई 

विश्वविख्यात लठामार होली की पूर्व संध्या पर लाड़लीजी मंदिर में लड्डू होली मनाई गई। इसको देखने के लिए लाखों श्रद्धालु बरसाना पहुंचे। लड्डू होली में प्रसाद के रूप में कई टन लड्डू लुटाए गए। लड्डू प्रसाद को पाने के लिए श्रद्धालुओं ने जमकर इन्हें लूटा।