छत्तीसगढ़

कांग्रेस उम्मीदवारों की एक और सूची जारी: कंगना के खिलाफ विक्रमादित्य को टिकट; पवन बंसल का टिकट कटा

Congress List: 16 names including Ticket to Vikramaditya Singh from Mandi, Manish Tiwari from Chandigarh

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शनिवार को लोकसभा चुनाव के लिए 16 और उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। सूची में चंडीगढ़ लोकसभा सीट के अलावा, गुजरात की चार, हिमाचल प्रदेश की दो और ओडिशा की नौ लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों का एलान किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने गुजराज की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी उम्मीदवारों का एलान कर दिया है।

सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है। यहां पिछली बार पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को टिकट दिया गया था। हालांकि, उन्हें भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के हाथों 49 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं, पार्टी ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।