छत्तीसगढ़

लोक सभा चुनाव वोटिंग : त्रिपुरा और बंगाल में बंपर वोटिंग, आधा दिन बीतने के बाद जानिए कहां कितना हुआ मतदान?

नईदिल्ली : लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में कई केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री की साख दांव पर लगी है।

वोटर टर्नआउट ऐप के मुताबिक, दोपहर 1 बजे तक सबसे अधिक त्रिपुरा में वोटिंग हुई है। यहां पर दोपहर के 1 बजे तक 53.04 फीसदी वोट पड़े हैं। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में करीब 51 फीसदी मत पड़े हैं। वहीं, सबसे कम वोटिंग लक्षद्वीप में हुई, यहां 30 फीसदी मतदान हुआ है। 21 राज्यों में वोटिंग का एवरेज 40.17 फीसदी रहा है।

कहां कितना हुआ मतदान?

अंडमान और निकोबार- 35.70 %
अरुणाचल प्रदेश- 37.39 %
असम- 45.12 %
बिहार- 32.41 %
छत्तीसगढ़- 42.57 %
जम्मू-कश्मीर- 43.11 %
लक्ष्यद्वीप- 29.91 %
मध्य प्रदेश- 44.43 %
महाराष्ट्र- 32.36 %
मणिपुर – 46.92 %
मेघालय- 48.91 %
मिजोरम- 39.71 %
नागालैंड- 43. 87 %
पुडुचेरी- 44.95 %
राजस्थान- 33.73 %
सिक्किम- 36.82 %
तमिलनाडु- 39.51 %
त्रिपुरा- 53.04 %
उत्तर प्रदेश- 36.96 %
उत्तराखंड- 37.33 %
पश्चिम बंगाल- 50.96 %