छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : शराब के लिए मामा को मार डाला, पहले झगड़ा किया, फिर लाठी से पीट-पीटकर हत्या की और बाड़ी में फेंकी लाश; अब गिरफ्तार

सूरजपुर I छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक युवक ने अपने ही मामा की हत्या कर दी। उसने अपने मामा को इसलिए मार दिया क्योंकि दोनों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने पीट-पीटकर अपने मामा को मार डाला। वारदात के 14 दिन बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

30 अक्टूबर की रात को सलका निवासी फूलसाय की लाश गेतरा गांव में उसकी बहन के घर की बाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिली थी। कुछ दिन पहले ही फूलसाय अपनी बहन के घर घूमने आया था। लाश मिलने की सूचना परिजनों ने ही पुलिस को दी थी। जिसके बाद से ही पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।

जिस तरह से शख्स का शव मिला था। उससे पुलिस को पहले से ही शंका था कि उसकी हत्या ही गई है। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी हत्या की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने पहले तो परिजनों से पूछताछ की। पूछताछ में ही पुलिस को पता चला कि घटना के दिन फूलसाय का विवाद उसके भांजे अजय सिंह से हुआ था। तब पुलिस ने अजय सिंह को हिरासत में लिया। हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसके बाद अजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी अजय सिंह ने बताया कि घटना का दिन मैं शराब पी रहा था। उस दौरान फूलसाय से शराब पीने को लेकर ही मेरा विवाद होने लगा। विवाद होने के बाद जब रात को सब सो गए तब मैं उसके पास गया और मैंने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर फूलसाय की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बाड़ी में फेंक दिया था।