Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, कांग्रेसियों-पुलिस के बीच झूमाझटकी; भूपेश बोले- इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार

छत्तीसगढ़: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, कांग्रेसियों-पुलिस के बीच झूमाझटकी; भूपेश बोले- इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार

रायपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट कार्यालयों का घेराव करने निकले। रायपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। बाहर पुलिस के साथ उनकी खींचतान होती रही। प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी सुखदेव भगत भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

घड़ी चौक पर पुलिस ने रोका मार्च

पैदल मार्च जब घड़ी चौक के पास पहुंचा तो पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी।

पीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।कांग्रेस का कहना है कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर वह अपना विरोध जारी रखेगी।

कांग्रेस की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और FIR दर्ज करने की मांग की गई है। यह प्रदर्शन कांग्रेस के देशव्यापी विरोध कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें पार्टी SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है।

दुर्ग में काले कपड़े पहनकर निकली रैली में तीनों जिला अध्यक्षों के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना चाहिए।

दुर्ग के पटेल चौक पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान उग्र कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका।

naidunia_image

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस पूरे इलाके में मुस्तैद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

महासमुंद में CEC ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने और उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को शहर में रैली निकाली। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई।

कलेक्टोरेट पहुंचने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेहरू चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी जलाया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्टोरेट का घेराव किया गया।

 - Dainik Bhaskar

पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हुई झूमाझटकी

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कलेक्टोरेट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रदर्शनकारियों को परिसर के अंदर जाने से रोकने के लिए तीन लेयर में बैरिकेडिंग की गई थी। कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तक पहुंचे और वहीं प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और झूमाझटकी भी हुई। हालांकि, बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया।

वोट-चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन। - Dainik Bhaskar
रायगढ़ में वोट-चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन।
रायगढ़ में भी कांग्रेस का प्रदर्शन खत्म हो गया। कलेक्ट्रेट से कुछ दूर पुलिस ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram