Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: मानसून की विदाई शुरू, अब तेजी से बदलेगा मौसम, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

छत्तीसगढ़: मानसून की विदाई शुरू, अब तेजी से बदलेगा मौसम, दिन गर्म और रातें होंगी ठंडी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सरगुजा, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून वापस लौटने लगा है। मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश के मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी और रात में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।

इस मानसून सीजन में छत्तीसगढ़ में सामान्य से 53 मिलीमीटर अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं सितंबर महीने में भी प्रदेश में सामान्य से करीब 34 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। लगातार अच्छी बारिश के बाद अब मानसून के कमजोर पड़ने और वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

34 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान

मानसून की वापसी के साथ ही प्रदेश में तापमान बढ़ने लगा है। कई इलाकों में दिन का पारा 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बारिश और बादलों की गतिविधियां कम होने के साथ आने वाले दिनों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

हवा का रुख बदलेगा, बढ़ेगी शुष्कता

मौसम में बदलाव के साथ हवाओं का रुख भी बदलने लगेगा। वातावरण में नमी कम होने से शुष्कता बढ़ेगी। रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। यानी दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का असर महसूस होना शुरू हो जाएगा।मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मानसून की विदाई के बाद प्रदेश में मौसम अपेक्षाकृत साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि कुछ इलाकों में स्थानीय परिस्थितियों के कारण हल्की बारिश या बादल छाने की संभावना बनी रह सकती है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram