कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में नवदुर्गा के उत्सव के दौरान दुखद हादसा हो गया है। चोरबागान इलाके में लगे नवदुर्गा पंडाल में अचानक भगदड़ मच गई। आनंद बाजार पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले 17 लोगों में 3 पुरुष, एक बच्चा और 13 महिलाएं शामिल हैं।
हादसे में 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। बंगाल सरकार ने एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 शुरू किया है।आशंका है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है।
चश्मदीद के मुताबिक दुर्गा पंडाल का एक हिस्सा ढहने की वजह से भगदड़ मची है।
इस हादसे के बाद कई लोगों को कलकत्ता मेडिकल कॉलेज और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और चीफ सेक्रेटरी मनोज अग्रवाल घायलों का जायजा लेने के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच गए हैं।
कोलकाता का चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल इस बार अपने अनोखे ‘बियांड साउंड’ थीम की वजह से चर्चा में रहा। इस साल पंडाल को 91 साल भी पूरे हुए हैं।




