
कोरबा। कोरबा में एक महिला चोर ने दिनदहाड़े एक्टिवा चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की शिकार हुई एक्टिवा सीए की पढ़ाई कर रहे संस्कार गुप्ता की है। पूरा मामला पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है। घटना सोनालिया चौक नहर के पास की है।
CCTV में कैद हुई संदिग्ध महिला चोर
जानकारी के अनुसार, संस्कार गुप्ता का घर सुनालिया चौक मुख्य मार्ग पर है। वो सीए की पढ़ाई कर रहा है। उसने अपनी एक्टिवा (क्रमांक CG12 AS 7826) को सुबह कोचिंग से लौटकर अपने घर के बाहर खड़ा किया था। जब वो शाम चार बजे घर से बाहर निकला, तो एक्टिवा गायब मिली। एक्टिवा चोरी होने की शक में उसने आसपास के दुकानों के CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें एक संदिग्ध महिला दिखाई दी।

महिला चोर ने कपड़े से ढंक रखा था चेहरा
उसने चेहरा कपड़े से ढंक रखा था। वह जींस और टी-शर्ट पहने हुए थी। फुटेज में दिख रहा है कि महिला ने पहले एक-दो बार रेकी की। फिर भीड़भाड़ के बीच शातिराना अंदाज में एक्टिवा चुरा ली। चोरी के बाद वह संजय नगर की तरफ भागी।
पुलिस कर रही जांच
सस्कार गुप्ता ने इस घटना की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।
स्थानीय लोगों में दहशत
स्थानीय लोगों का कहना है कि महिला चोर की वारदात का अंदाज पेशेवर था। ऐसा लगता है कि उसने पहले भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।