Home » राष्ट्रीय » अग्निवीरों पर सरकार का बड़ा फैसला: 75 फीसदी अग्निवीरों को मिला दो साल का एक्सटेंशन; 25 प्रतिशत अग्निवीर बनेंगे नियमित सैनिक

अग्निवीरों पर सरकार का बड़ा फैसला: 75 फीसदी अग्निवीरों को मिला दो साल का एक्सटेंशन; 25 प्रतिशत अग्निवीर बनेंगे नियमित सैनिक

नई दिल्ली। दिवाली से पहले मोदी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। 25 प्रतिशत अग्निवीर नियमित सैनिक बनेंगे। इसके अलावा अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल 2 साल बढ़ाया गया है। अग्निवीरों का सेवा कार्यकाल 4 साल से बढ़ाकर 6 साल किया गया है। 75 प्रतिशत अग्निवीर सेना में 6 साल रहेंगे।


भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एन. एस. राजा सुब्रमणि ने अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन देने का एलान किया है। ऐसे में अब अग्निवीरों का कार्यकाल 4 की बजाय 6 साल का हो जायेगा। कैबिनेट की ओर से इस फैसले को अप्रूव कर दिया गया है।

दिवाली पर मिला अग्निवीरों को तोहफा

आपको बता दें कि पहले से ही इस पर बैठक चल रही थी। इसके बाद कैबिनेट द्वारा इसको अप्रूव कर दिया गया है और अब दिवाली से पहले अग्निवीरों को सेवा विस्तार का तोहफा मिला है। आपको बता दें कि सरकार की ओर से 25 फीसदी अग्निवीरों को पहले से ही परमानेंट करने की घोषणा की गई थी।

75% सैनिकों को मिलेगा विस्तार

सीडीएस की ओर से किये गए एलान के अनुसार अग्निवीर पदों पर कार्यरत 75 फीसदी सैनिकों को 2 साल का विस्तार मिलेगा। 25 फीसदी अग्निवीर जो लो प्रोफाइल रहेंगे उनको एक्सटेंशन नहीं मिलेगा।

नवंबर से पहला बैच हो रहा था सेवा निवृत

इंडियन नेवी का पहला बैच 21 नवंबर को, एयरफोर्स अग्निवीरों का पहला बैच 21 दिसंबर और थल सेना के अग्निवीरों का पहला बैच 31 दिसंबर को सेवा मुक्त होता। अब 75 फीसदी सैनिकों को 2 साल और नौकरी करने का मौका मिलेगा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram