नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के करोल बाग स्थित मशहूर गफ्फार मार्केट से आगजनी की एक बड़ी घटना सामने आई है।
करोल बाग की चैन वाली गली, 13 ब्लॉक में स्थित पुरी प्लाजा की एक दुकान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई।
दिल्ली फायर सर्विस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग बुझाने और स्थिति पर काबू पाने के लिए कुल 22 फायर टेंडर (दमकल की गाड़ियां) मौके पर तैनात की गई हैं।




