रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब ठंड बढ़ने लगी है। अगले 3 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इससे रात और सुबह ठंड बढ़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, 7 नवंबर से प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश सरायपाली में 30 मिमी और कोंटा में 20 मिमी दर्ज की गई।
प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 31 डिग्री रायपुर में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
रायपुर में आज सूरज सुबह 6:10 बजे निकला और शाम 5:26 बजे डूबेगा। आज दिन करीब 11 घंटे 16 मिनट का रहेगा।
रायपुर में आसमान साफ रहेगा
मौसम विभाग ने आज (6 नवंबर) रायपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।
गुरुवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा रहा।




