Home » क्रिकेट » 22 को पाकिस्तान से एक और हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; अभिषेक और वैभव पर रहेगी नजर

22 को पाकिस्तान से एक और हिसाब बराबर करने उतरेगी टीम इंडिया; अभिषेक और वैभव पर रहेगी नजर

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैदान पर मुकाबलों का रोमांच एक बार फिर बढ़ने वाला है। शनिवार को ओमान में खेले गए अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से जीत दर्ज कर पाकिस्तान से पिछले साल मिली हार का हिसाब बराबर किया। भारत ने इस जीत के साथ रिकॉर्ड नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम का मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। अब बारी भारत ए की है, जो 22 नवंबर को दोहा में पाकिस्तान ए यानी पाकिस्तान शाहीन्स के सामने उतरेगी। इस मुकाबले में भारतीय टीम की ओर से अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक सलामी जोड़ी पर खास नजरें रहेंगी।

पिछले साल दोहा में खेले गए मेन्स राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में पाकिस्तान शाहीन्स ने भारत ए को आठ विकेट से हराया था। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने खिताब भी अपने नाम किया था। अब 50 ओवर के एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में भारत ए के पास उस हार का बदला लेने का मौका होगा। तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम में रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, हर्षित राणा और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

भारत ए बनाम पाकिस्तान ए: कब और कहां होगा मुकाबला?
भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच एसीसी मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 का ग्रुप बी मुकाबला रविवार, 22 नवंबर को खेला जाएगा। यह मैच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram