Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: आज से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन, तीन दिन अलग-अलग तरीके से होगा प्रदर्शन

छत्तीसगढ़: आज से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का आंदोलन, तीन दिन अलग-अलग तरीके से होगा प्रदर्शन

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने आंदोलन का ऐलान किया है। प्रदेशभर में 17 से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय चरणबद्ध प्रदर्शन किया जाएगा। आंदोलन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थाली-चम्मच बजाकर सरकार का ध्यान खीचेंगी। साथ ही काली साड़ी और चश्मा पहनकर काला दिवस मनाएंगी।

तीन दिन अलग-अलग तरीके से होगा प्रदर्शन

आंदोलन के पहले दिन आज 17 नवंबर को कार्यकर्ता नुक्कड़ नाटक के जरिए अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराएंगी। 18 नवंबर को थाली-चम्मच बजाकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगी। वहीं, 19 नवंबर को काली साड़ी और काला चश्मा पहनकर काला दिवस मनाया जाएगा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram