Home » ईरान युद्ध » ईरान का दावा- अमेरिका का F-18 जेट गिराया, ईरान के शिराज पर हमला, दो लड़कों की मौत

ईरान का दावा- अमेरिका का F-18 जेट गिराया, ईरान के शिराज पर हमला, दो लड़कों की मौत

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 27वां दिन है। अमेरिका ने ईरान को साफ चेतावनी दी है कि अगर उसने हार नहीं मानी, तो उस पर पहले से भी ज्यादा जोरदार हमला किया जाएगा।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प इस मामले में बिल्कुल गंभीर हैं और अगर ईरान नहीं माना, तो अमेरिका और कड़ी कार्रवाई करेगा।

वहीं, ईरान ने अमेरिका के सीजफायर प्रस्ताव को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि वह ट्रम्प की शर्तों पर जंग खत्म नहीं करेगा और उसे अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि फिलहाल कोई असली बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी साफ किया कि भले ही कुछ देश बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हों, लेकिन इसे बातचीत की शुरुआत नहीं माना जा सकता। अभी शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही।

ईरान का दावा- अमेरिका का F-18 जेट गिराया

ईरान ने बुधवार रात दावा किया कि उसने अमेरिकी F/A-18 फाइटर जेट को मार गिराया, जो हिंद महासागर में क्रैश हो गया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के मुताबिक, यह कार्रवाई देश के दक्षिणी तटीय इलाके के पास की गई।

हालांकि, अमेरिका ने इस दावे को खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ईरान ने किसी भी अमेरिकी फाइटर जेट को नहीं गिराया।

ईरान के शिराज पर हमला, दो लड़कों की मौत

ईरान के शिराज इलाके में अमेरिका और इजराइल के हमले में दो लड़कों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह हमला शिराज काउंटी के काफरी गांव के एक रिहायशी इलाके में बुधवार शाम को हुआ।

ईरान बोला- शांति की कोई उम्मीद नहीं

मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान ने साफ संकेत दे दिए हैं कि उसे अब शांति की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही। ईरान का कहना है कि उसे अमेरिका की तरफ से दिए जा रहे शांति प्रस्ताव पर बिल्कुल भरोसा नहीं है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अभी तक कोई असली बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने साफ किया कि भले ही कुछ देश बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हों और मैसेज भेज रहे हों, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि बातचीत शुरू हो गई है।

ईरान का मानना है कि अमेरिका एक तरफ शांति की बात करता है, लेकिन दूसरी तरफ युद्ध भी जारी रखता है। इसी वजह से तेहरान को यह ‘शांति का प्रस्ताव’ भरोसेमंद नहीं लग रहा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने जो 15 पॉइंट का प्लान भेजा है, उसे भी ईरान गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसके बजाय ईरान अब अपनी ‘सेल्फ डिफेंस’ की रणनीति पर जोर दे रहा है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram