ईरान युद्ध

ईरानी एजेंटों को मिल गई थी ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी, इसके चलते सुरक्षा एजेंसियों ने आखिरी वक्त पर बदला प्लेन

वॉशिंगटन डीसी। तुर्किये में नाटो समिट के दौरान ईरानी एजेंटों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ठिकाने की जानकारी मिल गई थी। अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी एजेंटों को ट्रम्प के ठहरने वाली बिल्डिंग ही नहीं, बल्कि उनके फ्लोर तक का पता था। अमेरिकी

ट्रंप के गले की फांस बन गया ईरान युद्ध, बाहर निकलने का तलाश कर रहे रास्ता, न्यूक्लियर जिद भी छोड़ने को तैयार

वॉशिंगटन। ईरान के खिलाफ युद्ध अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गले की फांस बन गया है और वह इससे निकलने का रास्ता तलाश कर रहे हैं। अमेरिका ने फरवरी के आखिर में ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था, लेकिन 5 महीने बाद भी इसका हल निकलता नहीं दिखाई दे रहा है। ऐसे में ट्रंप

जल्द खत्म हो सकती है अमेरिका-ईरान जंग, हूती विद्रोहियों का यमन में मिसाइल और ड्रोन अटैक, 30 सैनिकों की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के साथ जारी जंग जल्द खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि बातचीत आगे बढ़ रही है। व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के साथ संघर्ष अब ज्यादा लंबा चलेगा। ट्रम्प ने यह भी

ईरान ने दी धमकी, कहा- ‘अमेरिका ने अटैक किया तो पूरे इलाके के एनर्जी ठिकानों को बनाएंगे निशाना’

तेहरान। ईरान ने गल्फ देशों को चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने उसके ऊर्जा ढांचे पर फिर हमला किया, तो वह पूरे इलाके के तेल ठिकानों, रिफाइनरियों, बिजली ग्रिड और दूसरे अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सऊदी अरब, कतर, तुर्किये और पाकिस्तान के

ईरान ने किया UAE के झंडे वाले दो टैंकरों पर हमला, एक भारतीय की मौत; आठ अन्य घायल

तेहरान। संयुक्त अरब अमीरात के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि होर्मुज में यूएई के झंडे वाले दो टैंकरों पर ईरानी क्रूज मिसाइलों से किए गए हमले में चालक दल के एक भारतीय सदस्य की मौत हो गई है। इस हमले में आठ अन्य सदस्य घायल भी हुए हैं, जिनमें से चार की हालत

ट्रम्प बोले- ईरान पर हमला फिलहाल टाला, समझौते की रूपरेखा पर सहमति बनी; सऊदी ने कहा था कार्रवाई रोकने को

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमला फिलहाल टाल दिया गया है। उनके मुताबिक, ईरान और कुछ मिडिल ईस्ट देशों की ओर से समझौते का प्रस्ताव आने के बाद यह फैसला लिया गया। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि अमेरिका ईरान पर बड़े

‘अब हमारी बारी’, ट्रंप के इतना कहते ही अमेरिका ने ईरान पर फिर बोला हमला, IRGC के 4 कमांडरों की मौत

वॉशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू कर दिए. अमेरिकी अधिकारी के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले सप्ताह बमबारी रोककर बातचीत के लिए मौका दिया था, लेकिन जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर हुए मिसाइल हमले के बाद सैन्य अभियान दोबारा शुरू

मिडिल ईस्ट में बढ़ रही जंग: अमेरिका-सऊदी ने किए इराक पर हवाई हमले, PMF के 8 लड़ाके मारे गए; जवाब में ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

वॉशिंगटन/रियाद। अमेरिका और सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया के ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी सेना के मुताबिक, इन ठिकानों से अमेरिकी सैनिकों और सऊदी अरब के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की तैयारी की जा रही थी। वहीं, इराक की पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्स (PMF) का दावा है कि इन हमलों में

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ दोस्ताना माहौल में बातचीत जारी, बेनतीजा रही तो फिर शुरू करेंगे हमले

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ दोस्ताना माहौल में बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस बार कोई रास्ता निकल आएगा। लेकिन अगर बातचीत बेनतीजा रही तो अमेरिका फिर से ईरान पर हवाई हमले शुरू करेगा। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत

अमेरिका ने कल रात नहीं किए ईरान पर हमले, पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों की कमी; कुवैत का ईरान पर हमले में शामिल होने से इनकार

वॉशिंगटन/ तेहरान। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ बड़े हमले को फिलहाल टाल दिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप मिलिट्री अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बड़ी कार्रवाई से अमेरिकी सेना के पास मौजूद पैट्रियट इंटरसेप्टर मिसाइलों का स्टॉक तेजी से घट सकता है। जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन