Home » क्रिकेट » श्रेयस-पाटीदार या ईशान, आईपीएल 2026 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन? सहवाग-जहीर ने रखी अलग-अलग राय

श्रेयस-पाटीदार या ईशान, आईपीएल 2026 का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन? सहवाग-जहीर ने रखी अलग-अलग राय

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन नेतृत्व दिखाया है। टीम ने अपने पहले सात मैचों में छह जीत और एक ‘नो रिजल्ट’ के साथ शानदार शुरुआत की है। अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने सीजन के शुरुआती सात मैचों में हार का सामना नहीं किया।

Sehwag Gives Shreyas Iyer 10/10 for Captaincy, Zaheer Khan Picks Another Leader IPL 2026
वीरेंद्र सहवाग – फोटो : ANI
सहवाग ने दी परफेक्ट रेटिंग
पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अय्यर की कप्तानी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने अय्यर को पूरे 10 में 10 अंक दिए। वहीं, पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने थोड़ा अलग नजरिया पेश किया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘सख्त टीचर ने तो पूरे नंबर दे दिए, लेकिन उदार टीचर ने नहीं।’ इस पर सहवाग ने भी चुटकी लेते हुए कहा कि शायद जहीर ने पिछले सीजन के फाइनल में मिली हार (पंजाब की बेंगलुरु से हार) के कारण अंक काटे होंगे।
Sehwag Gives Shreyas Iyer 10/10 for Captaincy, Zaheer Khan Picks Another Leader IPL 2026
जहीर खान – फोटो : ANI
जहीर खान ने किसे बताया बेहतर?

जहीर खान ने अय्यर की कप्तानी को सराहा जरूर, लेकिन उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार की लीडरशिप को उनसे आगे बताया। उन्होंने कहा कि भले ही पंजाब किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर है, लेकिन सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है।
Sehwag Gives Shreyas Iyer 10/10 for Captaincy, Zaheer Khan Picks Another Leader IPL 2026
श्रेयस, ईशान और रजत – फोटो : ANI
ईशान किशन की कप्तानी की भी तारीफ

जहीर खान ने सनराइजर्स हैदराबाद के स्टैंड-इन कप्तान ईशान किशन की भी सराहना की। उन्होंने कहा, ‘शुरुआत में उन्होंने पैट कमिंस के लीडरशिप स्टाइल को फॉलो किया, लेकिन कुछ मैचों के बाद उन्होंने अपना खुद का तरीका अपनाया और टीम मैनेजमेंट को बदलाव के लिए राजी किया।’
Sehwag Gives Shreyas Iyer 10/10 for Captaincy, Zaheer Khan Picks Another Leader IPL 2026
पंजाब टीम – फोटो : IANS
पॉइंट्स टेबल में पंजाब टॉप पर

फिलहाल पंजाब किंग्स 14 में से 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स 10-10 अंकों के साथ क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram