रायपुर । छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग में बड़ा बदलाव किया गया है। गुरुवार देर शाम मंत्रालय महानदी भवन से 20 जिलों के आरटीओ अफसरों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, विवेक सिन्हा (RTO) को कोरबा/पेंड्रा से ट्रांसफर कर जांजगीर-चांपा का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है।
वहीं धमतरी के एआरटीओ अब्दुल मुजाहिद, कांकेर के एआरटीओ ऋषभ नायडू और बलौदाबाजार के चुन्नुलाल देवांगन को परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर भेजा गया है।
यहां देखिए ट्रांसफर की लिस्ट
- विवेक सिन्हा: जिला परिवहन अधिकारी (कोरबा/पेंड्रा) से अब जांजगीर-चांपा भेजे गए हैं।
- अतुल असैया: जिला परिवहन अधिकारी (कोण्डागांव) से अब कोरबा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
- गौरव साहू: जांजगीर-चांपा से स्थानांतरित कर रायगढ़ का जिला परिवहन अधिकारी बनाया गया है।
- अब्दुल मुजाहिद: जिला परिवहन अधिकारी (धमतरी) से परिवहन मुख्यालय, नवा रायपुर स्थानांतरित किए गए हैं।
- अनिल भगत: कोरिया से राजनांदगांव (अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी) भेजे गए हैं।
तकनीकी और मुख्यालय स्तर पर बदलाव
सूची में एआरटीओ योगेश भण्डारी (बालोद), किशनलाल माहौर (बेमेतरा) और शिवभगत रावटे (धमतरी) जैसे नाम भी शामिल हैं जिन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसके अलावा, तकनीकी विभाग से चुन्नीलाल देवांगन को भी मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।
10 दिनों के भीतर देनी होगी जॉइनिंग
आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि स्थानांतरण नीति 2025 की कंडिका 1.12 के तहत सभी अधिकारियों को 10 दिनों के भीतर अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित समय सीमा में पदभार ग्रहण न करने की स्थिति में संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।





