Home » राष्ट्रीय » रुझानों में बंगाल और केरल में कांटे का मुकाबला, असम में हैट्रिक की ओर BJP

रुझानों में बंगाल और केरल में कांटे का मुकाबला, असम में हैट्रिक की ओर BJP

 

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी है। रुझानों में बंगाल में कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है। वहीं केरल में भी एलडीएफ और यूडीएफ के बीच बराबरी का मुकाबला चल रहा है। असम में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने की ओर बढ़ रही है। इन परिणाम पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।

सुबह 9 बजे तक पांचों राज्यों में क्या है रुझानों की स्थिति?

सुबह 9 बजे तक के शुरुआती रुझानों में बंगाल में भाजपा ने 118 सीटों पर बढ़त बना ली है और टीएमसी भी 118 सीटों पर आगे चल रही है। लेफ्ट पार्टी का खाता खुल गया है और वे एक सीट पर आगे हैं।

तमिलनाडु में द्रमुक 57 सीटों पर बढ़त बना चुकी है। वहीं अन्नाद्रमुक ने भी स्पीड पकड़ते हुए 41 सीटों पर बढ़त बना ली है। पहला चुनाव लड़ रही टीवीके भी 35 सीटों पर आगे है।

केरल में यूडीएफ ने फिर बढ़त बना ली है और 71 सीटों पर आगे चल रहा है। एलडीएफ 64 सीटों पर आगे है और भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है।

असम में भाजपा जीत की हैट्रिक की तरफ बढ़ रही है। भाजपा 68 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है।

पुदुचेरी में एनडीए ने 22 सीटों पर बढ़त बना ली है और कांग्रेस 6 सीटों पर आगे है।

आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान |
असम: भाजपा कुल 126 सीटों में से 1 पर आगे
केरल: कांग्रेस कुल 140 सीटों में से 1 पर आगे
तमिलनाडु: TVK कुल 234 सीटों में से 1 पर आगे

काउंटिंग जारी है

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram