नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में आईपीएल 2026 के प्लेऑफ का कार्यक्रम जारी किया था। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम को फाइनल सहित किसी प्लेऑफ मुकाबले की मेजबानी नहीं मिली है। अब बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि किस कारण बंगलूरू से फाइनल मैच की मेजबानी छिनी गई है।
अहमदाबाद करेगा फाइनल की मेजबानी
आईपीएल 2026 अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है जहां सभी टीमों के बीच प्लेऑफ को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। 70 लीग मैचों के बाद प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। नियम के अनुसार, आईपीएल का फाइनल गत चैंपियन टीम के होम ग्राउंड पर ही खेला जाता है। ऐसे में इसकी मेजबानी बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिलनी चाहिए थी। लेकिन बीसीसीआई ने फाइनल का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कराने का फैसला किया है।
प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
क्वालिफायर-1
- 26 मई: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
- इस मुकाबले में अंक तालिका की शीर्ष दो टीमें भिड़ेंगी। विजेता सीधे फाइनल में पहुंचेगा।
एलिमिनेटर
- 27 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
- तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला। हारने वाली टीम बाहर होगी।
क्वालिफायर-2
- 29 मई: न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ (मुल्लांपुर)
- क्वालिफायर-1 की हारने वाली टीम बनाम एलिमिनेटर की विजेता टीम। जीतने वाली टीम फाइनल में और हारने वाली टीम बाहर।
फाइनल
- 31 मई: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
- क्वालिफायर-1 की विजेता टीम और क्वालिफायर-2 की विजेता टीम के बीच सीजन का खिताबी मुकाबला।
तीन शहरों में होंगे प्लेऑफ मुकाबले
इस बार आईपीएल के प्लेऑफ तीन अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। बीसीसीआई ने इसे विशेष परिस्थिति बताया है। बोर्ड ने कहा, ‘ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से आईपीएल 2026 प्लेऑफ इस सीजन तीन स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे।’ पिछला फाइनल भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था। उस मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। यानी दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगातार दूसरा फाइनल होना अब तय है।

अधिक टिकटों की मांग के कारण हुआ बदलाव
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ और फाइनल के वेन्यू चयन पर कहा, धर्मशाला में पहला प्लेऑफ होगा। दूसरा और तीसरा मैच न्यू चंडीगढ़ में होगा। फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में होगा। पिछले साल आरसीबी विजेता थी इसलिए सामान्य प्रोटोकॉल के अनुसार प्लेऑफ का एक मैच और फाइनल मैच बंगलूरू में होना चाहिए था। लेकिन कुछ कारणों से एक मैच न्यू चंडीगढ़ और फाइनल मैच अहमदाबाद शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ ने टिकटों की अनुमत 15% सीमा के अलावा 10 हजार और टिकटों की मांग की जो आईपीएल के नियमों और टिकट वितरण के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन था, इसलिए मैच वेन्यू शिफ्ट करने का फैसला किया गया।