हाई कोर्ट के 11 अधिवक्ता बने सीनियर एडवोकेट, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की अधिसूचना
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने अधिसूचना जारी कर 11 अधिवक्ताओं को सीनियर एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया है। जारी अधिसूचना में लिखा है कि अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 16 और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (वरिष्ठ अधिवक्ताओं की नियुक्ति) नियम, 2025 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए और…



