रायपुर। प्रदेश में अगले 5 दिनों तक अंधड़-बारिश की स्थिति रह सकती है। मौसम विभाग ने आज 20 से अधिक स्थानों पर बारिश के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 प्रति घंटे रफ्तार) और वर्षा की संभावना जताई गई है।
इस मौसमी बदलाव का तापमान पर ज्यादा असर नहीं होगा और अधिकतम पारा धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ेगा, जिसकी शुरुआत पिछले 24 घंटों में हुई 2 डिग्री की वृद्धि से हो चुकी है।
बीते दिन कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई, जिसमें चारामा में 30 MM और गरियाबंद में 10 MM वर्षा हुई, फिर भी गर्मी का प्रभाव बना हुआ है।
वर्तमान में 41 डिग्री सेल्सियस के साथ राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म इलाका है, जबकि 20.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ पेंड्रा रोड में सबसे ज्यादा ठंडक रिकॉर्ड की गई है।
रायपुर का मौसम
आज बादल छाए रह सकते हैं। शाम या रात में गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना जताई गई है। यहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।



