Home » राष्ट्रीय » तमिलनाडु: विजय ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस-वीसीके समेत इन दलों से मिला समर्थन, राज्यपाल से फिर करेंगे मुलाकात

तमिलनाडु: विजय ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, कांग्रेस-वीसीके समेत इन दलों से मिला समर्थन, राज्यपाल से फिर करेंगे मुलाकात

चेन्नई। तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर सियासी खींचतान जारी है। इस बीच खबर सामने आई है कि तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय शुक्रवार की शाम को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात सरकार के गठन को लेकर जारी गतिरोध को सुलझाने और बहुमत साबित करने के लिए होगी।

सूत्रों के मुताबिक, टीवीके नेता विजय ने आखिरकार बहुमत का दावा करने के लिए जरूरी सीटों का आंकड़ा पा लिया है। इसमें कांग्रेस की पांच और वीसीके, सीपीएम और सीपीआई की दो-दो सीटें शामिल हैं। इन दलों के समर्थन से विजय ने बहुमत के लिए 118 सीटों के जादुई आंकड़े को छू लिया है।
राज्यपाल आरवी आर्लेकर के साथ विजय की ये तीसरी मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों की मुलाकात बुधवार और गुरुवार को भी हुई थी। दोनों बार आर्लेकर ने विजय के सरकार बनाने के दावे को खारिज करते हुए तर्क दिया कि टीवीके नेता को सदन में बहुमत के लिए जरूरी समर्थन प्राप्त नहीं है।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram