Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई पाँच, 2 घायलों ने रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

छत्तीसगढ़: बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई पाँच, 2 घायलों ने रायपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बलौदाबाजार।  जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास सोमवार सुबह बस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 की पहले और 2 घायलों ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सुबह करीब 5:30 बजे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की सवारी बस सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई।

हादसे में एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया। बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गई थी। सुरक्षा के लिए ट्रक के पास स्टॉपर लगाया गया था।

इसी दौरान अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस (CG04 NM 0859) ट्रक के पीछे से टकरा गई। बस में 22 यात्री सवार थे। हादसे में जशपुर निवासी ड्राइवर भागीरथी यादव (37), बलरामपुर निवासी हेल्पर पवन देवांगन (24) और बलरामपुर के ही यात्री समीम मोहम्मद (39) की मौत हो गई।

वहीं बलरामपुर के रहने वाले अतुल कुमार (33) और रायगढ़ के रहने वाले सुंदर लाल (49) साल को रायपुर एम्स और मेकाहारा रेफर किया गया था, जहां दोनों की मौत हो गई है।

देखिए तस्वीरें…

हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक यात्री का पैर कट मिला। - Dainik Bhaskar
हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक यात्री का पैर कट मिला।
गैस कटर की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। - Dainik Bhaskar
गैस कटर की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया।
खड़े ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार सवारी बस टकरा गई। - Dainik Bhaskar
खड़े ट्रक के पीछे से तेज रफ्तार सवारी बस टकरा गई।

गैस कटर से निकाले गए बस में फंसे यात्री

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टक्कर के बाद कुछ घायल यात्री बस में फंस गए थे। उन्हें गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram