रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय और पंचायतों के आम और उप चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दोनों चुनाव एक ही चरण में होंगे। वोटिंग 1 जून 2026 को होगी और नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव की प्रक्रिया 11 मई से शुरू होगी। उम्मीदवार 11 मई से 18 मई तक नामांकन भर सकेंगे। 19 मई को नामांकन की जांच होगी और 21 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
कहां-कहां होंगे चुनाव?
10 लाख से ज्यादा वोटर डालेंगे वोट राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया कि चुनाव में 10 लाख से ज्यादा मतदाता हिस्सा लेंगे। मतदान के लिए सैकड़ों मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिन इलाकों में चुनाव होना है, वहां अभी से आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली है।






