रायपुर । जब बड़े खिलाड़ी फॉर्म में आते हैं तो सिर्फ रन नहीं बनते, इतिहास लिखा जाता है। विराट कोहली ने केकेआर के खिलाफ 105* रन की पारी खेलकर यही साबित किया। लगातार दो मैचों में शून्य पर आउट होने के बाद ऐसा धमाका करना विराट की मानसिक ताकत दिखाता है।
आईपीएल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
(भारतीय खिलाड़ियों में)
| खिलाड़ी | प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड |
|---|---|
| विराट कोहली | 21* |
| रोहित शर्मा | 21 |
| महेंद्र सिंह धोनी | 18 |
| रविंद्र जडेजा | 17 |
| केएल राहुल | 17 |
| यूसुफ पठान | 16 |
यह विराट का 279वां आईपीएल मैच था। उन्होंने एमएस धोनी और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 278-278 मैच खेले हैं।
11. केकेआर के खिलाफ आरसीबी के शतक
आरसीबी और केकेआर के बीच आईपीएल मुकाबलों में अब तक सिर्फ तीन शतक लगे हैं और खास बात यह है कि इनमें से दो शतक कोहली के बल्ले से निकले हैं। पहला शतक 2011 में क्रिस गेल ने कोलकाता में लगाया था, जब उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए। इसके बाद 2019 में विराट ने कोलकाता के मैदान पर 58 गेंदों में 100 रन ठोके। अब 2026 में रायपुर में विराट ने 60 गेंदों में नाबाद 105 रन बनाकर इस प्रतिद्वंद्विता का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर अपने नाम कर लिया।
RCB की ओर से केकेआर के खिलाफ शतक
| खिलाड़ी | स्कोर | गेंदें | स्थान | साल |
|---|---|---|---|---|
| क्रिस गेल | 102* | 55 | कोलकाता | 2011 |
| विराट कोहली | 100 | 58 | कोलकाता | 2019 |
| विराट कोहली | 105* | 60 | रायपुर | 2026 |
IPL में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा शतक
| खिलाड़ी | रन चेज़ में शतक |
|---|---|
| जोस बटलर | 3 |
| विराट कोहली | 3* |
| बेन स्टोक्स | 2 |
IPL में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन
| बल्लेबाज | विरोधी टीम | रन |
|---|---|---|
| विराट कोहली | CSK | 1174 |
| विराट कोहली | DC | 1172 |
| रोहित शर्मा | KKR | 1161 |
| विराट कोहली | PBKS | 1159 |
| डेविड वॉर्नर | PBKS | 1134 |
| विराट कोहली | KKR | 1126* |



