Home » ईरान युद्ध » ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया, ट्रम्प बोले-समझौते की जल्दी नहीं, धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे, ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-1 ड्रोन मार गिराया, ट्रम्प बोले-समझौते की जल्दी नहीं, धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे, ईरान परमाणु हथियार न बनाने पर सहमत

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट ने रविवार को ईरानी हवाई सीमा में घुसे अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया। यह जानकारी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी है।

IRGC के मुताबिक, ड्रोन को एयर डिफेंस और निगरानी सिस्टम ने तुरंत पहचान लिया था। इसके बाद एडवांस मिसाइल सिस्टम से उसे निशाना बनाकर गिरा दिया गया। ईरान ने दावा किया कि ड्रोन अमेरिकी सेना का था और दुश्मनी भरे ऑपरेशन के इरादे से सीमा में दाखिल हुआ था।

दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें ईरान के साथ समझौते की कोई जल्दी नहीं है। अमेरिका धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहा है। हम बेहतरीन डील करेंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सैन्य तरीका अपनाएंगे।

साथ ही ट्रम्प ने दावा किया कि, ईरान परमाणु हथियार न खरीदने पर सहमत हो गया है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘पहले ईरान सहमत हुआ कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। इसके बाद मैंने उनसे पुछा क्या आप इसे खरीदेंगे, तो वे इस पर भी सहमत हुए की हम परमाणु हथियार न बनाएंगे न ही खरीदेंगे।’

ट्रम्प बोले- ईरान पर हमला नहीं होता तो मिडिल ईस्ट तबाह हो जाता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अगर अमेरिका ने B-2 बॉम्बर से ईरान पर हमला नहीं किया होता, तो आज इजराइल और पूरा मिडिल ईस्ट नक्शे से मिट चुका होता। ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना जरूरी था।

ट्रम्प बोले- ईरान से समझौते की कोई जल्दी नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि उन्हें ईरान के साथ समझौता करने की कोई जल्दबाजी नहीं है। फॉक्स न्यूज से बातचीत में उन्होंने कहा कि अमेरिका बेहतरीन डील करेगा और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सैन्य तरीके से इसे खत्म कर देंगे।

ट्रम्प ने कहा कि वह समझौते को प्राथमिकता देंगे, क्योंकि इससे कई लोगों की जान बचेगी और समझौते पर हस्ताक्षर होते ही होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत खोला जा सकता है। अमेरिका धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहा है।

ट्रम्प बोले- ईरान परमाणु हथियार न बनाएगा, न खरीदेगा 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान परमाणु हथियार न खरीदने पर सहमत हो गया है। ट्रम्प पहले भी कह चुके हैं कि उनका सबसे बड़ा लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना है।

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, ‘पहले ईरान सहमत हुआ कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। इसके बाद मैंने उनसे पुछा क्या आप इसे खरीदेंगे, तो वे इस पर भी सहमत हुए की हम परमाणु हथियार न बनाएंगे न ही खरीदेंगे।’

एक्सपर्ट- होर्मुज स्ट्रेट में जल्द सामान्य हालात लौटने के आसार नहीं

भूराजनैतिक जोखिम मामलों के एक्सपर्ट मार्को विनचेंजो ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता हो जाने और होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह खुलने के बाद भी वहां हालात पहले जैसे सामान्य नहीं होंगे।

अल जजीरा के मुताबिक, उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में अब सुरक्षित और भरोसेमंद समुद्री रास्ते जैसी स्थिति नहीं रहेगी। इस अहम जलमार्ग में आवाजाही अब पहले से ज्यादा राजनीतिक असर में रहेगी।

ट्रम्प के ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू होने से पहले दुनिया का करीब 20% तेल और एलएनजी इसी रास्ते से गुजरता था। लंबे समय में वैश्विक बाजार और शिपिंग कंपनियों का भरोसा पूरी तरह वापस नहीं लौट पाएगा।

तेहरान में सरकार के समर्थकों की रैली

ईरान की राजधानी तेहरान में सरकार समर्थकों ने रैली निकाली। प्रदर्शनकारी ईरानी झंडे लेकर सड़कों पर उतरे और सरकार के समर्थन में नारे लगाए।

देखें रैली की 4 तस्वीरें…

Facebook
X
WhatsApp
Telegram