नई दिल्ली । सीबीएसई के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक के बीच साइबर अटैक की कोशिश सामने आई है। बोर्ड के अनुसार कुछ दुर्भावनापूर्ण तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के लिए लगातार साइबर हमले किए। इसके बावजूद हजारों छात्रों ने सफलतापूर्वक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी की।
CBSE ने जानकारी दी कि फिलहाल री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक concurrent users को सपोर्ट कर रहा है। मंगलवार दोपहर 3 बजे तक 16,000 से ज्यादा छात्र सफलतापूर्वक अपने आवेदन जमा कर चुके थे।





