Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: 854 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, हिंदी-अंग्रेजी-संस्कृत के 120-120 पद, विभाग ने जारी किया विज्ञापन; 29 नवंबर को हो सकती है परीक्षा

छत्तीसगढ़: 854 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती, हिंदी-अंग्रेजी-संस्कृत के 120-120 पद, विभाग ने जारी किया विज्ञापन; 29 नवंबर को हो सकती है परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों की भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। मुख्यमंत्री की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। इसी के तहत अब व्याख्याता के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

इन पदों के लिए लिखित परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल कराएगा। परीक्षा की संभावित तारीख 29 नवंबर 2026 रखी गई है। आवेदन कब से शुरू होंगे, इसकी जानकारी कर्मचारी चयन मंडल अलग से जारी करेगा।

8 विषयों में पद, हिंदी-अंग्रेजी के सबसे ज्यादा

व्याख्याता के 854 पदों को 8 विषयों में बांटा गया है। इसमें हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत के 120-120 पद हैं। वहीं भौतिकी के 94, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र के 100-100 पद हैं।

विषयवार पद

हिंदी: 120 पद

अंग्रेजी: 120 पद

संस्कृत: 120 पद

भौतिकी: 94 पद

राजनीति शास्त्र: 100 पद

इतिहास: 100 पद

भूगोल: 100 पद

अर्थशास्त्र: 100 पद

कुल: 854 पद

ई-संवर्ग में 424 और टी-संवर्ग में 430 पद

जारी विज्ञापन के मुताबिक 854 पदों में से 424 पद ई-संवर्ग की शालाओं और 430 पद टी-संवर्ग की शालाओं में भरे जाएंगे। योग्यता और उम्र की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन में दी जाएगी। भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम भी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।

आवेदन की तारीख अभी तय नहीं

विभाग ने बताया है कि व्याख्याता भर्ती का विस्तृत विज्ञापन व्यापम की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदन की शुरुआत की तारीख की जानकारी CGSSB अलग से जारी करेगा। इसके बाद अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

  • पद: व्याख्याता
  • कुल पद: 854
  • भर्ती संस्था: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB)
  • परीक्षा: लिखित भर्ती परीक्षा
  • संभावित परीक्षा तारीख: 29 नवंबर 2026
  • आवेदन की तारीख: बाद में घोषित होगी
  • ई-संवर्ग: 424 पद
  • टी-संवर्ग: 430 पद
Facebook
X
WhatsApp
Telegram