कोरबा। एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में कार्यरत बंसल इंफ्रा प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के मजदूर हड़ताल पर हैं। वे अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार से काम बंद कर बैठे हैं। सोमवार को मजदूरों ने एसईसीएल गेवरा के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था में घोर लापरवाही का आरोप भी है। मजदूरों के अनुसार सुरक्षा किट और जरूरी उपकरणों की भारी कमी है। दुर्घटना होने पर ठेकेदार जिम्मेदारी लेने से इन्कार कर देता है। चौथा आरोप जबरन पूर्ण और अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर कराने का है। बिना वैध कारण मजदूरों पर दबाव बनाया जा रहा है।सबसे गंभीर आरोप मानसिक दबाव और धमकी का है।
शिकायत में कहा गया है कि अधिकार मांगने वाले मजदूरों को धमकाया जा रहा है। उन्हें काली सूची में डालकर भविष्य में काम न देने की धमकी दी जा रही है। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल ने ठेकेदार की कार्यशैली की निंदा की। उन्होंने कहा कि संगठन मजदूरों के हक के लिए संघर्ष करेगा। मजदूरों ने एसईसीएल प्रबंधन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा।




