छत्तीसगढ़: इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर की युवकों से दोस्ती, फिर पैसों की डिमांड पूरी नहीं होने पर किया ब्लैकमेल; युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो पहले इंस्टाग्राम पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से दोस्ती करता था, फिर लड़की की आवाज में बातचीत कर भरोसा जीतता था। इसके बाद पैसों की मांग करता था और पैसे नहीं मिलने पर धमकी, गाली-गलौज और ब्लैकमेलिंग करता था।…



