Home » कोरबा » कोरबा: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तोड़ दिए दोनों पैर; मंत्री समेत कई दिग्गज पहुंचे अस्पताल

कोरबा: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, तोड़ दिए दोनों पैर; मंत्री समेत कई दिग्गज पहुंचे अस्पताल

कोरब । सिविल लाइन इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुरानी रंजिश के चलते हुए इस हमले में हमलावरों ने स्टील रॉड से वार कर तोमर के दोनों पैर (घुटने के नीचे से) तोड़ दिए। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।

बातचीत के बहाने गाड़ी में बिठाया, फिर रास्ते में किया हमला

मिली जानकारी के अनुसार, बालको नगर के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर का जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली के साथ उनके भतीजे को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के सिलसिले में पिछले दिनों तोमर के भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया था।

बताया जाता है कि मामले को सुलझाने और बातचीत करने के उद्देश्य से शिव बालक तोमर ने रज्जाक अली से संपर्क किया था। रिपोर्ट के अनुसार आज दोपहर करीब 12 बजे रज्जाक अली ने तोमर को अपनी गाड़ी में बिठाया। लेकिन रास्ते में ही रज्जाक और उसके साथियों ने तोमर को गाड़ी से उतार लिया और स्टील की रॉड से उनके पैरों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

अस्पताल में दर्ज हो रहे बयान, भाजपा नेताओं में भारी आक्रोश

घटना के बाद घायल शिव बालक तोमर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल अस्पताल में पुलिस उनके बयान दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस जानलेवा हमले के बाद से स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है।

मंत्री लखनलाल देवांगन समेत कई दिग्गज पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से चर्चा कर तोमर के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। अस्पताल पहुंचने वाले अन्य प्रमुख नेताओं में शामिल रहे।

 

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram