Home » बिलासपुर » बिलासपुर: बेकरी सामान पर थूक लगाकर बेचने का आरोप, हिंदू संगठनों ने बाप-बेटे को किया पुलिस के हवाले

बिलासपुर: बेकरी सामान पर थूक लगाकर बेचने का आरोप, हिंदू संगठनों ने बाप-बेटे को किया पुलिस के हवाले

बिलासपुर। बिलासपुर में एक बेकरी शॉप संचालक पर थूक लगाकर सामान बेचने का आरोप लगा है। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर हंगामा किया और पिता-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि दुकान संचालक खुद को हिंदू बताकर दुकान चला रहे थे, जबकि वे मुस्लिम हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं मिला है, जिससे यह आरोप साबित हो सके। फिलहाल वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

वायरल वीडियो के बाद लोगों में नाराजगी

जानकारी के मुताबिक, बेकरी प्रोडक्ट्स की शॉप तिफरा के यदुनंदन नगर में है। आरोप है कि जब कोई ग्राहक सामान खरीदने आता था, तो दुकानदार सामान पर थूककर उसे देता था। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

बाप-बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया

हंगामे के दौरान हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने दुकान संचालक और उसके बेटे को पकड़ लिया। इसके बाद दोनों को सिरगिट्टी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभालते हुए दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की।

खुद को हिंदू बताकर दुकान चलाने का आरोप

हिंदू संगठनों का कहना है कि दुकानदार अपना नाम आरव सिंह ठाकुर बताता था। बाद में पता चला कि उसका नाम रेहान खान और एजाज खान खुद को हिंदू बताकर कारोबार करते थे। संगठन ने इस मामले की भी जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस बोली- शिकायत मिली, जांच जारी

इस मामले में सिटी एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि हिंदू संगठन से शिकायती आवेदन सौंपा है। CCTV डीवीआर कब्जे में लिया गया है, उसकी भी जांच की जा रही है। इसके अलावा दिए गए वीडियो भी ऐसा कुछ स्पष्ट तौर नहीं दिखा रहा है, जो आरोपों को सिद्ध कर पाए।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram