Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा पर अब पूरे प्रदेश में सामान्य अवकाश, सरकार ने बदला पुराना आदेश; 9 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी

छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा पर अब पूरे प्रदेश में सामान्य अवकाश, सरकार ने बदला पुराना आदेश; 9 नवंबर को सार्वजनिक छुट्टी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कर्मचारियों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार 9 नवंबर को पूरे प्रदेश में सामान्य अवकाश रहेगा। इससे पहले इस दिन को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था लेकिन अब शासन ने इसे सामान्य अवकाश में बदल दिया है।

ऐच्छिक अवकाश की सूची में था शामिल
सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना के अनुसार 6 नवंबर 2025 को जारी आदेश में गोवर्धन पूजा के लिए 9 नवंबर 2026 को ऐच्छिक अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन ने पुराने आदेश में संशोधन करते हुए अब इस दिन को सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर लिया है। इसके बाद 9 नवंबर को संबंधित शासकीय कार्यालयों में अवकाश रहेगा। इस निर्णय से कर्मचारियों को गोवर्धन पूजा का पर्व परिवार और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने का अवसर मिलेगा।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram