Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, अगले 5 दिन मध्य-उत्तर के हिस्सों में बरसेगा पानी

छत्तीसगढ़: प्रदेश में बारिश का दौर जारी, अगले 5 दिन मध्य-उत्तर के हिस्सों में बरसेगा पानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य और उत्तर हिस्सों में अगले 5 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक हुई बारिश सामान्य श्रेणी में है, हालांकि यह औसत से 16% कम बनी हुई है।

तापमान की स्थिति

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.2°C दुर्ग में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 21°C पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर का मौसम

रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने, बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram