Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

छत्तीसगढ़: बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत, शिक्षक समेत 3 की मौत

कवर्धा। कबीरधाम जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। लोहारा थाना क्षेत्र के बीचारपुर के पास तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें सरकारी शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, हादसे में श्याम चरण, निवासी ग्राम कापसी, जिला राजनांदगांव की मौके पर ही मौत हो गई। श्याम चरण रणवीरपुर स्थित शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वहीं देवदास मार्कंडेय (18 वर्ष), निवासी ढोढमा नवापारा, ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीसरे घायल पुनीत रात्रे (19 वर्ष), निवासी ढोढमा नवापारा, की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े साक्ष्य जुटाए। तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram