कोलंबो। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में चल रहे दूसरे टेस्ट में अपनी पहली पारी 503/9 रन के स्कोर पर घोषित की। बारिश के कारण खेल रोका गया है।
चोट से लौटे पंत का अर्धशतक
टी-ब्रेक से पहले ऋषभ पंत 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहले दिन 3 रन पर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए पंत ने दूसरे दिन वापसी करते हुए अर्धशतक लगाया, लेकिन लंच के बाद पहली ही गेंद पर आउट हो गए।
सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 300/5 के स्कोर से की थी। भारतीय टीम ने पहले सेशन में 119 रन जोड़े और एक विकेट गंवाया। डेब्यू कर रहे सारांश जैन 6 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।




