Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय, आज उत्तर- मध्य में भारी बारिश का अलर्ट; कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय, आज उत्तर- मध्य में भारी बारिश का अलर्ट; कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो हिस्सों पर भारी बारिश हो सकती है।

इस दौरान कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का जोर अधिक रह सकता है। अब तक सामान्य से 2% कम पानी बरसा है।

प्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 31°C दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 21.4°C रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी

रायपुर शहर में आज (2 सितंबर) गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। शहर में अधिकतम तापमान करीब 30°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार सुबह कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बादल गरजने, आकाशीय बिजली, 40-60 किमी की रफ्तार से हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा और बलरामपुर में बारिश होने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है.

मानसूनी बारिश सामान्य से सिर्फ 2% कम

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश लगभग सामान्य रही है। इसमें सामान्य से केवल 2% की कमी दर्ज की गई है। अगले दो दिनों में भी प्रदेश के कई हिस्सों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। एक-दो जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है।

Facebook
X
WhatsApp
Telegram