
कोरबा: डीजल टैंकर और ट्रेलर में भीषण टक्कर, चालक घायल; हाईवे पर लगा लंबा जाम
कोरबा। शनिवार की देर रात कटघोरा थाना क्षेत्र के एनएच 130 पर बरपाली के पास लालघाट के नजदीक जबरदस्त सड़क हादसा हो गया। डीजल टैंकर और ट्रेलर वाहन की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक केबिन में फंस गए।













