
कोरबा: चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली छात्रा, आरपीएफ जवानों ने बचाई जान; हसदेव एक्सप्रेस पकड़ने के दौरान हुआ हादसा
कोरबा । कोरबा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह चलती हसदेव एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक कॉलेज छात्रा का पैर फिसल गया। वह ट्रेन के पहिये के बेहद करीब पहुंच गई, लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के दो जवानों ने तुरंत खींचकर उसकी जान बचा ली। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है।













