
छत्तीसगढ़: पटवारियों की हड़ताल आज भी जारी, PV ऐप से फसल जांच में दिक्कतें, तबादले-सस्पेंशन से नाराज; वेतन बढ़ाने और प्रमोशन की भी मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजस्व पटवारी संघ 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। पटवारी PV ऐप के जरिए फसल के भौतिक सत्यापन में आ रही व्यवहारिक और तकनीकी समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज हैं। संघ का आरोप है कि ऐप का विरोध करने पर पटवारियों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है।













