Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर: सीएम साय द्वारा गौ रक्षा वाहिनी एंबुलेंस का लोकार्पण

रायपुर: सीएम साय द्वारा गौ रक्षा वाहिनी एंबुलेंस का लोकार्पण

रायपुर। अग्रसेवा सोसायटी, रायपुर द्वारा गौसेवा एवं गौ संरक्षण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत गौ रक्षा वाहिनी एंबुलेंस का लोकार्पण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कर-कमलों से अग्रसेन धाम, छोकरा नाला, रायपुर में संपन्न हुआ। इस एंबुलेंस को गिरिराज सिंघानिया द्वारा गौसेवा के पुनीत कार्य हेतु प्रदान किया गया है।

अग्रसेवा सोसायटी जिसका मुख्य उद्देश्य निराश्रित, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गौमाताओं को समय पर सहायता, सुरक्षित परिवहन एवं उपचार उपलब्ध कराने में सहयोग करना है।

इस अवसर पर अग्रसेवा सोसायटी के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य और अग्रसेवा गौशाला संचालन समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल एवं समिति के पदाधिकारी, सदस्य, तथा समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह सेवा, करुणा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सशक्त बनाती है। अग्रसेवा सोसायटी द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक सार्थक कदम है।

इस अवसर पर अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गौमाता की सेवा एवं संरक्षण हम सभी का साझा दायित्व है। समाज के लोगों, गौसेवकों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से ऐसे सेवा कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है

महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, सहयोग, समानता एवं सामाजिक समरसता के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अग्रसेवा सोसायटी, रायपुर समाजहित, गौसेवा एवं मानव सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

अग्रसेवा सोसायटी,रायपुर ने समस्त अग्रबंधुओं एवं समाजजनों से गौसेवा और सामाजिक कल्याण के इन प्रयासों में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है।

 

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram