छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राज्योत्सव समापन में शामिल होंगे अमित शाह, विकसित भारत संकल्प पार्क का करेंगे लोकार्पण; विभूतियों को देंगे राज्य अलंकरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव का आज (3 नवंबर) समापन होगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान अमित शाह नवा रायपुर के पीपल वन में विकसित भारत संकल्प पार्क

छत्तीसगढ़ : जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के तबादले नहीं करने के निर्देश; GAD ने जारी किया पत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) में संलग्न अधिकारियों और कर्मचारियों का आगामी 6 महीने अथवा जनगणना कार्य पूरा होने तक, जो भी पहले हो, यथासंभव तबादला नहीं करने का अनुरोध किया है। इस

छत्तीसगढ़: कल जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त, अमित शाह करेंगे राशि ट्रांसफर

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और उनकी आत्मनिर्भरता को सुनिश्चित करने की दिशा में महतारी वंदन योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत प्रदेश की माताओं-बहनों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। दीपावली से ठीक पहले योजना की नवंबर माह की 33वीं किस्त का अंतरण कल यानी

रायपुर: करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपए के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान की चोरी; शटर मोड़कर दुकान में घुसे चोर

रायपुर। रायपुर के मरीन ड्राइव के सामने स्थित iNext मोबाइल स्टोर में बड़ी चोरी हुई है। चोर दुकान का शटर बीच से मोड़कर अंदर घुसे और करीब 1 करोड़ 89 लाख रुपए के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में 173 iPhone शामिल हैं। चोर स्मार्ट वॉच, हेडफोन और दुकान

छत्तीसगढ़: 5 नवंबर को प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे कार्यालय का घेराव, जानिए क्या है मांगें…

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के आह्वान पर पूरे प्रदेश के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी 5 नवंबर को स्वास्थ्य भवन नवा रायपुर स्थित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय का घेराव करेंगे। लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं होने, इंसेंटिव घोटाले के नाम पर केवल सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को निशाना बनाकर कथित द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने,

छत्तीसगढ़: नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज से काउंसलिंग, दोपहर 2 बजे से कर सकते हैं आवेदन; 8 तक चलेगी प्रकिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए आज 2 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे से 8 नवंबर शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसी दौरान उन्हें कॉलेजों की पसंद भी भरनी होगी। आवेदन के साथ कॉलेजों का चयन करना अनिवार्य है। इसके लिए

छत्तीसगढ़: राज्योत्सव पर आज आसमान में गूंजेगी वायुसेना की दहाड़, एयर शो के लिए रूट चार्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर सोमवार दो नवंबर को अटल नगर, नवा रायपुर के सेंध तालाब में भारतीय वायुसेना का एयर शो होगा। सुबह 11 बजे से होने वाले इस प्रदर्शन में वायुसेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकाप्टर टीम अपने हवाई करतब दिखाएंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने

तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ, मांडविया बोले- छत्तीसगढ़ अब टूरिज्म हब बना

रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपना 26वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज से तीन दिवसीय राज्योत्सव की शुरुआत हो गई है। नवा रायपुर में हो रहे आयोजन के पहले दिन केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हुए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का नाम लेते ही पहले नक्सलियों का नाम आता था। आज छत्तीसगढ़ एक

नया रायपुर के आसमान में वायुसेना ने दिखाया दम, 8 हजार फीट की ऊंचाई से उतरे कमांडो, 5 हेलिकॉप्टरों ने बनाई हार्ट-डॉल्फिन की आकृति

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में आज भारतीय वायुसेना का एयर शो हुआ। जवान 8 हजार फीट की ऊंचाई से पैराशूट के जरिए उतरे। आकाशगंगा टीम के 8 जवानों ने C-295 विमान से छलांग लगाई। इसके बाद MI-17 हेलिकॉप्टर से जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरने का प्रदर्शन किया। वहीं, सारंग टीम के 5 हेलिकॉप्टरों ने आसमान

छत्तीसगढ़: डॉक्टर के घर एक करोड़ की चोरी का खुलासा, फर्श के नीचे गड्ढा खोदकर छिपाए थे कैश और जेवर, 9 गिरफ्तार

दुर्ग। वैशाली नगर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के सूने मकान से हुई करीब एक करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल बंसोड़ अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 47 लाख 64