
रायगढ़: ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी की मौत; युवती गंभीर रूप से घायल
रायगढ़। जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवारों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अमलीडीह रोड की है।












