Home » दुर्घटना » लखनऊ: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग , 10 स्टूडेंट की मौत, 5 के फंसे होने की आशंका; आग से बचने के लिए बाथरूम में छिपे थे बच्चे

लखनऊ: कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग , 10 स्टूडेंट की मौत, 5 के फंसे होने की आशंका; आग से बचने के लिए बाथरूम में छिपे थे बच्चे

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। इनमें ज्यादा स्टूडेंट्स हैं।

दूसरे फ्लोर पर चल रही कोचिंग में छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। एक बच्चे ने पहले फ्लोर से कूद कर जान बचाई। लेकिन वह नीचे ग्रिल पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर हैं। एक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म आग बुझाने में लगी है। SDRF और NDRF भी पहुंची है। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा है, जिसके जरिए शवों को बाहर निकाला जा रहा है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, अभी भी करीब 5 लोग अंदर फंसे हुए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मौके पर पहुंचे हैं। करीब 14 एम्बुलेंस मंगवाई गई हैं।

बिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड और पहले फ्लोर पर पेट शॉप और क्लीनिक है। दूसरे फ्लोर पर लर्निंग स्पेस नाम की लाइब्रेरी (कोचिंग) और हेड हॉपर स्टूडियो है, जिसमें 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का काम होता है।

 

Facebook
X
WhatsApp
Telegram