कोरबा: जादू टोना के शक में बुजुर्ग महिला पर फरसे से वार, गंभीर रूप से घायल
कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में सोमवार को मानसिक रूप से बीमार और नशे का आदी एक नाबालिग जादू टोना के शक में पड़ोस में रहने वाली बुजुर्ग महिला पर फरसे से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है।…



