Home » कोरबा » कोरबा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा सवार को रौंदा, मौके पर मौत; चालक फरार

कोरबा। जिले में आज दमऊधारा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा के पास आमापाली गांव के पास हुआ।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस रायगढ़ जिले के पटेलपाली, गजानन चौहान निवासी होने की संभावना जता रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा सक्ती मुख्य मार्ग पर तिलकेजा और आमापाली गांव के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्टिवा पर सवार युवक कोरबा की तरफ से आ रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक उछलकर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। भीड़ लगते ही किसी ने डायल 112 और उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतक के पास से मिले दस्तावेज में नाम और पता जिला रायगढ़, पटेलपाली, गजानन चौहान लिखा हुआ है। इसी आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
Facebook
X
WhatsApp
Telegram