
बिलासपुर: 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर घरेलू सर्विस लाइन पर गिरा, करंट से छात्र की मौत; गुस्साए लोगों ने बिजली दफ्तर घेरा
बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र में 11 केवी बिजली लाइन का तार टूटकर घरेलू सर्विस लाइन पर गिरने से करंट फैल गया। इस हादसे में 17 साल के छात्र की मौत हो गई। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। लोगों ने विभागीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए













