
बिलासपुर: किन्नरों के विवाद ने लिया खूनी रूप, साथी किन्नर की हत्या कर धान के खेत में फेंकी लाश
बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में किन्नरों के बीच हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। सोमवार देर रात एक किन्नर की हत्या कर उसका शव धान के खेत में फेंक दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने मृतका की साथी किन्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।













