
मोदी बोले- पेपरलीक रोकने के लिए कल कठोर कानून लाएंगे, परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई; इंफोसिस को-फाउंडर नीलेकणी होंगे अध्यक्ष
नई दिल्ली। कॉकरोच पार्टी के प्रदर्शन खत्म होने के एक दिन बाद पीएम मोदी ने परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बना दी। इस टीम में छह मेंबर्स होंगे। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी इसके अध्यक्ष होंगे। पीएम ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी।












