कोरबा

कोरबा: सिंघाली में 15 फीट धंसी जमीन, धान की फसल बर्बाद, किसानों में दहशत, SECL अधिकारियों ने मिट्टी फिलिंग का दिया आश्वासन

कोरबा। कोरबा के बांकीमोगरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंघाली की बांकी बस्ती में एसईसीएल की बंद भूमिगत खदान के ऊपर अचानक 10 से 15 फीट जमीन धंस गई। भू-धंसान की चपेट में आने से किसान हरियर सिंह के खेत में लगी धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई। लगातार बारिश के कारण जमीन गीली होने

कोरबा: खेलते-खेलते कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया; बारिश से लबालब था कुआं

कोरबा। कोरबा जिले में खेल-खेल में कुएं में गिरने से 3 साल के मासूम की मौत हो गई। यह घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 34 पुरानी बस्ती के दादर बस्ती की है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक अभियांस पटेल घर पर खेल रहा था। खेलते

कोरबा: महिला झपटमार गैंग से चोरी का सोना खरीदने वाला सोनार गिरफ्तार, 7 तोला गला सोना जब्त

कोरबा। जिले के कटघोरा के एक सोनार को महिला झपटमार गैंग से चोरी का सोना खरीदने के आरोप में रतनपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 67 ग्राम यानी करीब 7 तोला गला हुआ सोना बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज

जेसीआई कोरबा सेंट्रल ने किया मेगा एआई बिजनेस ट्रेनिंग का आयोजन

कोरबा । जेसीआई कोरबा सेंट्रल द्वारा व्यवसायियों, उद्यमियों, स्टार्टअप संचालकों एवं प्रोफेशनल्स के लिए “द मेगा बिजनेस ट्रेनिंग – एआई टूल्स फॉर बिजनेस ग्रोथ” विषय पर मेगा बिजनेस ट्रेनिंग का सफल आयोजन होटल ब्लू डायमंड, कोरबा में किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक व्यवसायियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य प्रशिक्षक पुणे के

कोरबा: नदी में बहा ग्रामीण,दूसरे दिन मिला शव, पैर फिसलने से हुआ हादसा

कोरबा। कोरबा में लगातार बारिश के बीच खारुन नदी में बहा 45 वर्षीय ग्रामीण दूसरे दिन मृत मिला। बुधवार सुबह नदी किनारे गुड़ाखू करने गए गेंदलाल का पैर फिसल गया था, जिसके बाद वह तेज बहाव में बह गए। पुलिस और गोताखोरों ने बुधवार को तलाश की, लेकिन तेज बहाव और भंवर के कारण उनका

कोरबा: यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी पर सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने जताई चिंता, GM और DRM को लिखा पत्र; मोबाइल पर भी की बात

कोरबा। कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा–रायपुर एवं रायपुर–कोरबा के बीच संचालित यात्री ट्रेनों में लगातार हो रही लेटलतीफी को गंभीरता से लेते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक, बिलासपुर को पत्र लिखकर समस्या के शीघ्र निराकरण की मांग की है। सांसद ने अपने पत्र में विशेष

बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका

*बालकोनगर, 19 अगस्त, 2026।* कभी मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग और तकनीकी भूमिकाओं को मुख्य रूप से पुरुषों का कार्यक्षेत्र माना जाता था, लेकिन बदलते समय के साथ महिला इंजीनियरों ने इन धारणाओं को पीछे छोड़ते हुए अपनी मजबूत पहचान बनाई है। बालको में महिला इंजीनियर आज उत्पादन, खनन, प्रचालन और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में

कोरबा: SECL मानिकपुर विस्तार परियोजना की जनसुनवाई स्थगित, ग्रामीणों ने विरोध में खोला था मोर्चा

कोरबा। कोरबा में एसईसीएल की मानिकपुर विस्तार परियोजना की 21 अगस्त को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। यह निर्णय जिला कलेक्टर के निर्देश पर लिया गया। स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और श्रमिक नेताओं ने मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार जैसे लंबित मुद्दों पर पहले चर्चा की मांग के बाद प्रशासन ने

कोरबा: ग्रामीण बैंक में चोरी की कोशिश, लॉकर-तिजोरी नहीं खोल पाया चोर; बैंक का CCTV बंद, रात में गार्ड भी नहीं था

कोरबा। जिले के भैंसमा स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में सोमवार रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात चोर बैंक का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ और लॉकर व तिजोरी तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। इसके बाद चोर खाली हाथ लौट गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 की

कोरबा: तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

कोरबा। कोरबा के बांकीमोंगरा में सोमवार (17 अगस्त) रात तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा चांदनी चौक के पास रात करीब 8 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक ट्रेलर के नीचे फंस गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने दोनों